युवक ने शराब के नशे में साड़ी के फंदे से लगाई फांसी, हुई मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

हर्रायपुर कौशाम्बी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज पुलिस चौकी के पट्टी परवेजाबाद बड़ेगांव में सोमवार को एक युवक ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पट्टी परवेजाबाद बड़ेगांव निवासी अजय कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र सुभाष चंद्र शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकरम को सूचना दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *