यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी और तीन बदमाश घायल
अलीगढ़ जनपद में गभाना थाना पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सूत्रों की मानें तो चेकिंग के दौरान एक सफेद कार को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन कार सवारों ने बैरियर में टक्कर मारकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की जिसमें तीन आरोपी घायल हो गए और फ़िर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे .315 बोर,10 जिंदा और पांच खोखा कारतूस,एक छुरा,एक गंडासा और कार बरामद की गई है जबकि इनकी पहचान दिलशाद, अजमत,करूआ और दानिश के रूप में हुई है और ये सभी ग्राम रायट,थाना लोधा के निवासी हैं। इसके बाद घायल आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक ये बदमाश जरायम की दुनिया से जुड़े हैं और इनका पुराना अपराधिक इतिहास भी है वहीं अजमत थाना टप्पल क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था जबकि इन चारों के खिलाफ थाना गभाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।