संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहा हैं कलश वंदन अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से लखनऊ पहुंची कलश वंदन यात्रा का आयोजन महानगर के सभी 25 मंडलों के प्रमुख मंदिरों में किया जा रहा है। अभियान 2 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगा।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि कलश वंदन अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता, सामाजिक एकता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। मंगलवार को सरोजनीनगर मंडल एक के कैलाशपति शिव मंदिर गोल मार्केट, श्रद्धेश्वर हनुमान मंदिर, सिद्धियान्त्री मंदिर, संकट मोचन मंदिर हिन्द नगर और शनिदेव मंदिर सेक्टर-एफ में कलश वंदन कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, नगर मंत्री राजेश चौधरी, अभियान सह-संयोजक कुंदन गौतम, मंडल अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि अभियान के तहत 11 अगस्त को सरोजनीनगर दक्षिण-2, 12 अगस्त को दक्षिण-3, 13 अगस्त को पूर्व-1, 14 अगस्त को पूर्व-2, 15 अगस्त को पूर्व-3, 16 अगस्त को पूर्व-4, 17 अगस्त को पूर्व-5, 18 अगस्त को उत्तर-1, 19 अगस्त को उत्तर-2, 20 अगस्त को उत्तर-3, 21 अगस्त को उत्तर-4, 22 अगस्त को उत्तर-5, 23 अगस्त को पश्चिम-1, 24 अगस्त को पश्चिम-2 तथा 25 अगस्त को पश्चिम-3 एवं पश्चिम-4 के प्रमुख मंदिरों में कलश वंदन कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *