यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
“साढ़े चार वर्षों में जनसमस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न विभागों को 20,000 से अधिक पत्र भेजे”
“नीति-निर्माण में भागीदारी से ही करोड़ों लोगों के जीवन में स्थायी परिवर्तन संभव” — डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। होटल ताज महल, लखनऊ में FICCI FLO लखनऊ द्वारा आयोजित विशेष संवाद सत्र “From Policing to Politics, Power to People: Dr Rajeshwar Singh, MLA” में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रतिष्ठित पत्रकार एवं लेखिका शैली चोपड़ा के साथ संवाद करते हुए पुलिस सेवा से राजनीति तक की अपनी यात्रा, महिला सशक्तिकरण, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, कौशल विकास और जनसेवा पर विचार साझा किए। कार्यक्रम की मेजबानी FICCI FLO लखनऊ की अध्यक्ष सिमरन साहनी एवं कार्यकारिणी समिति ने की।
पुलिस सेवा से राजनीति तक—हर नागरिक की समस्या मेरी जिम्मेदारी
डॉ. सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा में दायित्व मुख्यतः कानून के अनुपालन और कानून-व्यवस्था तक केंद्रित रहता है, जबकि जनप्रतिनिधि के रूप में नागरिक की छोटी से छोटी समस्या भी जिम्मेदारी बन जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में नगर निगम, LDA, परिवहन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए 20,000 से अधिक पत्र भेजे गए हैं।
उन्होंने क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से 30 से अधिक नागरिकों के प्रभावित होने का उदाहरण देते हुए बताया कि समस्या के समाधान के लिए मथुरा से विशेषज्ञ टीम बुलाकर 10 दिवसीय अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा, “बड़ी विकास परियोजना हो या किसी नागरिक की रोजमर्रा की समस्या—जनसेवा में हर विषय महत्वपूर्ण है।”
170 तारा शक्ति केंद्र—Training से Income और Enterprise तक
महिलाओं को समाज और अर्थव्यवस्था की निर्णायक शक्ति बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि उन्हें केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर उद्यमी और आर्थिक विकास की नेतृत्वकर्ता बनाना होगा।
उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में अब तक 170 तारा शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं और 2,000 से अधिक सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
100 महिलाएँ बनेंगी Drone Pilot
डॉ. राजेश्वर सिंह ने महिला उद्यमिता, नेतृत्व और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए FICCI FLO के कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष सिमरन साहनी, कार्यकारिणी समिति एवं सभी सदस्यों का आह्वान किया कि वे सरोजनीनगर के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण का ऐसा मॉडल विकसित करें, जिसे पूरे भारत में दोहराया जा सके।
इस अवसर पर FICCI FLO लखनऊ की अध्यक्ष सिमरन साहनी ने घोषणा की कि FICCI FLO, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ मिलकर 100 महिलाओं को Drone Pilot के रूप में प्रशिक्षित करेगा। यह पहल महिलाओं को नई तकनीक और तेजी से उभरती drone economy से जुड़े रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।
डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर के 170 तारा शक्ति केंद्रों को FICCI FLO की mentorship, skill development, financial literacy, branding और market linkages से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा—
“हमारा लक्ष्य केवल महिलाओं को प्रशिक्षित करना नहीं, बल्कि उनके कौशल को Income, Enterprise और Empowerment में बदलना है।”
FICCI FLO की अध्यक्ष, कार्यकारिणी एवं उपस्थित सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरोजनीनगर को महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट एवं replicable model बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
शिक्षा, खेल और Future Skills पर फोकस
डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में बालिका विद्यालयों एवं कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की गई हैं, 120 प्राथमिक विद्यालयों में CSR से झूले स्थापित किए गए हैं तथा 200 से अधिक बालिका युवा क्लबों को खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। 1,000 से अधिक मेधावी बालिकाओं को लैपटॉप, कंप्यूटर, साइकिल एवं अन्य शैक्षिक संसाधन दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि AI और automation के दौर में रोजगार तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए Reskilling और Upskilling को शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने मुख्यमंत्री को विशेष रूप से reskilling और upskilling पर केंद्रित विश्वविद्यालयों की स्थापना का सुझाव भी दिया है।
“Power का वास्तविक अर्थ People को Empower करना है”
कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को विकास की बुनियादी शर्त बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि सुरक्षित वातावरण ही महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दो दशकों से अधिक के अनुभव ने उन्हें अनुशासन, संवेदनशीलता और प्रशासनिक दृष्टि दी, जबकि राजनीति ने जनसेवा और नीति-निर्माण के माध्यम से व्यापक स्तर पर परिवर्तन का अवसर प्रदान किया।
FICCI FLO की सफल महिला उद्यमियों एवं professionals से उन्होंने आह्वान किया कि वे अपनी विशेषज्ञता और अनुभव को समाज के लिए समर्पित करें।
“व्यक्तिगत सफलता की सर्वोच्च अभिव्यक्ति समाज को वापस देना है। Government, Industry, जनप्रतिनिधि और FICCI FLO जैसी संस्थाएँ साथ आएँ तो महिला सशक्तिकरण को एक स्थायी आर्थिक आंदोलन बनाया जा सकता है।”