यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
वाराणसी जनपद के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर चौराहा स्थित द वेडिंग लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत चौपाल एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने विशिष्ट अतिथि रही।
चौपाल में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की आयोजक समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीना यादव एवं इंजीनियर आरएन यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’ ने की।
कार्यक्रम में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शशि यादव, अक्षय कुमार, विधानसभा अध्यक्ष आनंद मौर्य, जिला महासचिव सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे