गहरे नाले में गिरी कार, नगर निगम टीम ने बुजुर्ग समेत तीन लोगों को बचाया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। जोन-आठ क्षेत्र में गुरुवार को विश्वकर्मा मंदिर के पास राजा बिजली पासी किला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के समय कार में 72 वर्षीय बुजुर्ग, एक महिला और एक बच्चा सवार थे। कार के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जोनल अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना मिलने पर अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही हाइड्रा क्रेन की मदद से नाले में गिरी कार को भी बाहर निकाला गया।

कार में सवार बुजुर्ग की पहचान श्री दीपक (72), निवासी एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम के रूप में हुई है। नगर निगम टीम की तत्परता के चलते हादसे के बाद समय रहते तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बचाव अभियान में कर अधीक्षक श्री कुलदीप अवस्थी, श्री सुरेन्द्र सिंह, जोन-8 के जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार गांधी, सफाई निरीक्षक श्री सतेन्द्र नाथ, श्री मो. नईम, सहायक अभियंता श्री अवधेश कुमार सिंह, अवर अभियंता श्रीमती लता वर्मा समेत नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *