मथुरा में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पद यात्रा में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा नीरज सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज मथुरा में “विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा” में सम्मिलित हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा नीरज सिंह ने विभाजन की विभीषिका में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों एवं पीड़ित परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा नीरज सिंह ने कहा
विभाजन की त्रासदी हमारे इतिहास का वह पीड़ादायक अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह मौन पदयात्रा उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने तथा आने वाली पीढ़ियों को इस इतिहास से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है।
इस अवसर पर भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह पूर्व मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा एम एल सी ठा. ओमप्रकाश सिंह जी, गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किशन सिंह , पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष चेतनस्वरूप पाराशर, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा , जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर , जिला सहकारी संघ के चेयरमैन ठा. सुल्तान सिंह तरकर जी एवं जिला महामंत्री श्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *