अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सघन अभियान, 53 रैंप समेत ठेले-गुमटियां हटाईं

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-7 में हुई कार्रवाई, गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान

लखनऊ। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम लखनऊ की ओर से सोमवार को सघन अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सड़क, नाली और नाले की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही गंदगी फैलाने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।

*जोन-7 में पॉलिटेक्निक से चिनहट तक कार्रवाई*
जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह के नेतृत्व में जोन-7 के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पॉलिटेक्निक चौराहे से चिनहट तक सड़क के दोनों ओर तथा नाली-नालों की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई का उद्देश्य सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना रहा।

*53 रैंप तोड़े, 8 लोहे के काउंटर और 6 गुमटियां हटाईं*
अभियान के दौरान पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास बनाए गए 53 रैंप तोड़े गए। इसके अलावा 8 लोहे के काउंटर, 10 ठेले, 9 ठेलियां और 6 गुमटियां हटाई गईं।

*नगर निगम की टीम रही मौजूद*
कार्रवाई जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री विनय मौर्या, ईटीएफ टीम एवं 296 टीम की मौजूदगी में संपादित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *