प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
बीबीपुर पट्टी, प्रतापगढ़।
पुनीत संदेश के प्रधान संपादक कृष्ण कुमार सिंह राठौड़ ने डॉ. राकेश प्रताप सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय ऋषि नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय ऋषि नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी, उनके साथ डॉ अभिजीत सिंह, बुदुल सिंह आदि मौजूद रहे
प्रधान संपादक कृष्ण कुमार सिंह राठौड़ ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को साझा किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऋषि नारायण सिंह का निधन परिवार ही नहीं, बल्कि उनके शुभचिंतकों और परिचितों के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
स्वर्गीय ऋषि नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उत्तर प्रदेश के कई आईएएस एवं पीसीएस अधिकारी, राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार, इष्ट मित्र, रिश्तेदार तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ऋषि नारायण सिंह के व्यक्तित्व एवं सामाजिक संबंधों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।