यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
उन्नाव जिले में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑब्जर्वर व विधायक अमृत ठाकुर पी सी सी ऑब्जर्वर व पूर्व विधायक श्री इंदल रावत जी, 181 विधानसभा सलोन (रायबरेली-अमेठी) के पूर्व प्रत्याशी श्री अर्जुन पासी और श्री नरेश वाल्मीकि जी के साथ सहभागिता कर संगठन को और अधिक गतिशील तथा मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, सभी फ्रंटल संगठनों तथा ए आई सी सी व पी सी सी के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना, समर्पित कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को समझना और आगामी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से आकार देना रहा।
संगठन सृजन अभियान का हमारा मूल संकल्प कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और हर एक कार्यकर्ता को उचित सम्मान व जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाना है। हमारे सर्वप्रिय नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सक्षम नेतृत्व में हमें कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की आवाज को हर गांव और हर बूथ तक पहुंचाना है।