पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– नगर निगम टीम पर हमले के बाद मौके पर पहुंचीं महापौर, अवैध डेरी संचालकों पर की गई कार्रवाई

लखनऊ। पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को प्रभावी कार्रवाई की। गत दिनों अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम एवं पुलिस की टीम पर स्थानीय अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया था। इस घटना में नगर निगम और पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी घायल हुए थे।

*महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा*
घटना को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी आज मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और अवैध डेरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

*भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई*

कार्रवाई के दौरान पशु कल्याण अधिकारी डॉ० अभिनव वर्मा जी, जोन-6 के जोनल अधिकारी श्री अमरजीत यादव जी, प्रवर्तन टास्क फोर्स (ETF) के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।

*नगर निगम टीम पर हमला करने वालों पर भी सख्ती*

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, नगर निगम एवं पुलिस टीम पर हमला करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध डेयरियों के संचालन पर रोक लगाने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *