यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। मंगलवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित मेहरवान खेड़ा मजरे गूढ़ा के पास डम्पर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप तालाब में जाकर पलट गया। वहीं टक्कर के बाद डम्पर भी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया, हादसे में पिकअप और डम्पर चालक को हल्की चोटें आई हैं, हांलाकि हादसे में किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक बछरावां की ओर से हैदरगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार डम्पर ने सामने से आ रहे पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप तालाब में पलट गया और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। वहीं टक्कर के बाद डम्पर भी अनियंत्रित हो गया जिसे चालक नहीं संभाल पाया और वह कुछ दूरी पर जाकर हाईवे किनारे पलट गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि ना ही हादसे की सूचना मिली है और ना ही अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।