यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– 5.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 1 ट्रक सामान सीज और 15 वाहनों पर लगाया लॉक
लखनऊ। शहर में अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथीन के इस्तेमाल के खिलाफ नगर निगम लखनऊ ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर विभिन्न जोनों में की गई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान, अर्थदंड और जब्ती की कार्रवाई की गई।
*जोन-3 में 04 चालान, ₹4 लाख का अर्थदंड*
जोन-3 के बैरल नंबर-02 बंधा रोड पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ रोकथामात्मक कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने पर 02 चालानों के माध्यम से ₹2 लाख तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन मिलने पर 02 चालानों के माध्यम से ₹2 लाख की धनराशि वसूल की गई। इस प्रकार जोन-3 में कुल 04 चालानों के माध्यम से ₹4 लाख नगर निगम कोष में जमा कराए गए। यह कार्यवाही अवैध रूप से कबाड़ का व्यापार करने वाले श्री राजा राम पर की गई।
अभियान जोनल अधिकारी श्री अजीत राय के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुमित मिश्रा एवं श्री पुष्कर सिंह पटेल, 296 टीम, प्रवर्तन दल (ईटीएफ), नगर निगम तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजरों की संयुक्त टीम मौजूद रही।
*जोन-8 में ₹35 हजार का अर्थदंड, 5.5 किलो प्लास्टिक जब्त*
जोन-8 के हिन्दनगर गोल मार्केट से सेक्टर-एफ और बिजनौर क्षेत्र में 30 से अधिक दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। गंदगी पाए जाने पर ₹9 हजार तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर ₹26 हजार का अर्थदंड लगाया गया। इस दौरान 5 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई और कुल ₹35 हजार नगर निगम कोष में जमा कराए गए।
जोन-8 की कार्रवाई में श्री जितेन्द्र कुमार गांधी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, श्री मो. नईम, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, श्री वीरभद्र सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, श्री सत्येन्द्रनाथ, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, श्रीमती मीरा राव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सहित प्रवर्तन दल एवं 296 टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
*जोन-1 में अतिक्रमण हटाकर एक ट्रक सामान जब्त, 15 वाहनों पर लॉक, चालान की प्रक्रिया शुरू*
जोन-1 में श्री राम टावर, मीराबाई मार्ग, नरही से पुराने ताड़ीखाना चौराहे तक व्यापक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए एक ट्रक सामान जब्त किया गया। चकबस्त कोठी, रजिस्ट्रार ऑफिस, पुराने कानपुर रोड और रेजीडेंसी तिराहे तक नोटिस चस्पा किए गए। मूंगफली मंडी और स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने से भी अतिक्रमण हटाया गया।
अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 15 वाहनों पर लॉक लगाकर चालान की प्रक्रिया शुरू की गई। अतिक्रमण अभियान जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री अनुराग उपाध्याय, श्री डी.ए. दुबे तथा नरही चौकी इंचार्ज एवं पुलिस टीम के सहयोग से ईटीएफ प्रवर्तन विभाग की टीम द्वारा चलाया गया।