यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
एस के डी हॉस्पिटल के 17वें स्थापना दिवस एवं रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेस मेंट यूनिट के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए सरोजिनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
रोबोटिक टेक्नोलॉजी ज्वाइंट रिप्लेस मेंट सक्सेस रेट 95%से अधिक होगा और ब्लड लॉस भी कम होगा।
भारत में आर्थराइटिस के मरीज़ 1990 के 2.5 करोड़ से बढ़कर 2019 तक 6.5 करोड़ हो गए, वहीं 13-15 लाख बच्चे जुवेनाइल इडियोपेथिक कंडीशन से प्रभावित हैं।
देश में लगभग 10 करोड़ नागरिक मधुमेह तथा 25-30 करोड़ नागरिक उच्च रक्तचाप से प्रभावित हैं। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती के मद्देनज़र , सी एस आर निगम एवं एल डी आर के संयुक्त सहयोग से सरोजनीनगर के 150 से अधिक पार्कों एवं RWAs में ओपन जिम स्थापित कराए गए, जिससे नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, सरोजनीनगर में जरूरतमंद परिवारों को ₹26 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा चुकी है।
कार्यक्रम में उपस्थित एस के डी सिंह मनीष सिंह डॉ. आशीष सिंह श्रीमती तृप्ति सिंह डॉ. अनु सिंह श्री सिद्धार्थ हरीश जी, श्री सौरभ सिंह ‘मोनू’ जी (पार्षद, हिन्दनगर वार्ड), श्री कौशलेंद्र द्विवेदी जी पार्षद कमलेश सिंह पार्षद प्रतिनिधि एवं श्रीमती सुधा काला जी सहित एस के डी हॉस्पिटल की पूरी टीम विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नेहार्दिक शुभकामनाएं दी