यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन का अभियान जोरों पर चल रहा है जिसके तहत पार्टी के ऑब्जर्वर विभिन्न जनपदों में ब्लॉक स्तर पर जा जा कर कार्यकर्ताओं से बातचीत करके संगठन की नब्ज टटोल रहे हैं।इधर इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जहां असंतोष की स्थिति होगी वहां पर संगठन के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे और कांग्रेस पार्टी में भी दावेदारों की फेहरिस्त काफी लंबी है।उन्होंने कहा कि गंगा नगर के सांसद कुलदीप इंदौरा और हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह लगातार यहां संगठन सृजन के अभियान में जुटे हैं संभवतः इसी माह के अंत में पूरे यूपी में ये कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और फिर संगठन पूरी ताकत के साथ 2027 की लड़ाई के लिए तैयार होगा।अंत में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है मगर बावजूद इसके यहां भी बड़े और छोटे भाई की तरह प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला किया जाएगा।
आपको बता दें कि यहां कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस माह के अंत तक कांग्रेस संगठन का सृजन कर लेगी मगर अब सृजन का ये बीज आगे अंकुरित होकर क्या वास्तव में अपना आकार ले पाएगा या नहीं,ये देखना अभी बाकी है