राजधानी लखनऊ में जेन-जी के समर्थन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगते हुए राजभवन घेरने के लिए मार्च निकाला। परिवर्तन चौक से विधानसभा होते हुए राजभवन की ओर बढ़ने वाले इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया और उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जंतर-मंतर पर जेन-जी छात्रों के आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई से देश भर के युवाओं में भारी आक्रोश है।
इन प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन:
उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Gautam MLA)जी, राष्ट्रीय सचिव श्री जगदीश चंद्र जांगीड़ (Jagdish Chander Jangid) जी और श्री अब्दुल हन्नान (Abdul Hannan) जी एवं यूथ कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शिवहरे (Deepak Shivhare) जी मौजूद रहे।
सांसद श्री राकेश राठौर (Rakesh Rathore) जी और पूर्व MLC श्री दीपक सिंह (Deepak Singh) जी समेत कई वरिष्ठ नेता भी साथ चले।
पूर्व MLC श्री दीपक सिंह जी ने दो टूक शब्दों में कहा— “हमारा आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं दे देते। हमको रोकने के लिए जितनी पुलिस लगाई है, इतनी मेहनत पेपरलीक रोकने में की होती तो आज ये नौबत नहीं आती।”