साईं पालकी यात्रा में सम्मिलित हुईं महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– साईं आस्था एवं भक्ति के इस आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ की सहभागिता

लखनऊ। महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने शनिवार को साईं आश्रम ट्रस्ट, लखनऊ द्वारा आयोजित वार्षिक शिरडी साईं पालकी यात्रा समारोह में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने साईं बाबा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

साईं आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन रही। दोपहर 1 बजे पालकी पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे पालकी यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर निगम के जोन 3 स्थित नए कार्यालय के सामने से बिजली ऑफिस एवं इंडियन ऑयल होते हुए गोल्डन सेलिब्रेशन, महानगर पहुंची।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि साईं बाबा का संदेश मानव सेवा, प्रेम, करुणा और आपसी सद्भाव का संदेश है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में एकता, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने आयोजन के लिए साईं आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा श्रद्धालुओं से साईं बाबा के बताए सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साईं भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *