यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
प्रधान संपादक प्रवीण सैनी
अशोक लीलैंड फैक्ट्री से नए एक्सप्रेसवे तक — सरोजनीनगर में माननीय डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के खुशहालगंज मंडल में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में माननीय डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर क्षेत्र, प्रदेश और देश के विकास से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में सुशासन, सेवा और संकल्प की भावना के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्रत्येक विषय पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। “विकास केवल सड़क, नाली और अवसंरचना तक सीमित नहीं है — बच्चों की शिक्षा, किसानों की समृद्धि, युवाओं के अवसर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सनातन संस्कृति का संरक्षण और सामाजिक समरसता भी विकास की उतनी ही महत्वपूर्ण पहचान हैं,” यह सेवा-दर्शन कार्यक्रम की मूल भावना के रूप में रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में विकास और समृद्धि के संकल्प के अंतर्गत खुशहालगंज मंडल में स्थापित देश के सबसे बड़े Defence Corridor और यहां निर्माणाधीन BrahMos Missile परियोजना से लेकर हजारों युवाओं के रोजगार, नए Logistics Parks, नई Industries और औद्योगिक अवसरों पर चर्चा हुई। सरोजनीनगर में Ashok Leyland की बस फैक्ट्री, अनंतनगर आवासीय परियोजना, नए Expressways एवं Roads के साथ किसानों को मिल रहे रिकॉर्ड मुआवजे ने क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदली है। पिछले साढ़े चार वर्षों में सरोजनीनगर में 1,500+ सड़कों पर PWD, SCADA, नगर निगम, LDA एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में भूमि मूल्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
सरोजनीनगर के 100 विद्यालयों में बच्चों के लिए झूले, 70+ विद्यालयों में Computer Education तथा CSR के माध्यम से 70+ विद्यालयों में Smart Class एवं Computers स्थापित किए गए हैं। RBS Centre के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क Computer एवं Digital Education Training दी जा रही है, ताकि क्षेत्र के बच्चे डिजिटल रूप से साक्षर बनें और भविष्य के रोजगार के अवसर उन्हें अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हों।
सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और सेवा के संकल्प के साथ अब तक 8,750+ श्रद्धालुओं को निःशुल्क श्रीराम मंदिर दर्शन कराया जा चुका है। सरोजनीनगर के 250+ मंदिरों में Handpump, Solar Light, रंगाई-पुताई एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। ठाड़ेश्वर मंदिर, देवेश्वर मंदिर एवं जल साईनाथ मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के विकास के साथ मंदिरों का जीर्णोद्धार भी निरंतर जारी है।
कार्यक्रम में भारत की विकास यात्रा पर भी चर्चा हुई — आज देश लगभग 4 लाख MW बिजली उत्पादन, 65 लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क और 350 million metric ton खाद्यान्न उत्पादन के साथ विश्व की तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है। जो भारत कभी खाद्यान्न आयात करता था, वही आज 100 देशों को खाद्यान्न निर्यात कर रहा है — यह उपलब्धि किसानों, वैज्ञानिकों, श्रमिकों और प्रत्येक नागरिक के परिश्रम का परिणाम है। देश की स्वतंत्रता हेतु खुदीराम बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे युवाओं के बलिदान का स्मरण करते हुए आने वाली पीढ़ी को और सशक्त, सक्षम एवं राष्ट्रनिष्ठ बनाने का संकल्प दोहराया गया।
इस कार्यक्रम में श्री गंगाराम भारती (प्रांत संयोजक, अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश),श्री शिव शंकर शंकरी जी (वरिष्ठ भाजपा नेता), श्री राजेश चौहान जी (वरिष्ठ भाजपा नेता), संजीव मिश्रा (जिला मंत्री), रीतू सिंह (जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष), राजेंद्र सिंह राजू (पूर्व जिला महामंत्री), राजेश सिंह चौहान (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), कीर्ति वर्धन (मजदूर संघ जिला अध्यक्ष), कुंवर राम विलास (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), डॉ. अखिलेश सिंह, रवि राज, शिविता गोयल, अरुण कुमार मिश्र, दल बहादुर सिंह (मंडल अध्यक्ष, खुशहालगंज मंडल), मोहित तिवारी (मंडल अध्यक्ष, अर्जुनगंज), सलमा बानो (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), प्रियंका सिंह (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), धर्मेंद्र सिंह (युवा मोर्चा अध्यक्ष), हसन खान (प्रधान एवं मंडल अध्यक्ष), रामनरेश राजपूत (उपाध्यक्ष, खुशहालगंज मंडल), शिवबख्श सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), आशीष द्विवेदी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), शुभम पाल (प्रवासी), सीरज सिंह चौहान (युवा नेता), रवि शर्मा (ADO पंचायत), अजय (प्रधान प्रतिनिधि), रितेश सिंह चौहान (प्रधान), राम नरेश (प्रधान, शिवरी), नीरज साहू (प्रधान, गुन्दौली), मोले पाल (प्रधान, ईंटगाँव), प्रकाश (BDC, मवई), के. एन. सिंह (पार्षद), डॉ. वेद प्रकाश, मुनेन्द्र सिंह श्यामू, अजय यादव, सोनू यादव, बीरु सिंह, शीतल यादव, यशोदा एवं रमाशंकर त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस सप्ताह आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भागीदारी की।।कार्यक्रम में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका विवरण इस प्रकार है — सोलर लाइट हेतु 10, शिक्षा-फीस एवं शैक्षणिक सहायता हेतु 9, भूमि-कब्जा एवं अतिक्रमण संबंधी प्रकरण 9, सड़क-खड़ंजा-इंटरलॉकिंग निर्माण हेतु 8, शिकायत एवं प्रशासनिक प्रकरण 8, नाली निर्माण-जल निकासी हेतु 7, मंदिर-टिनशेड-सौंदर्यीकरण हेतु 6, रोजगार-स्वरोजगार-प्रशिक्षण हेतु 6, आर्थिक-चिकित्सा-विवाह सहायता हेतु 5, सड़क-नाली निर्माण संयुक्त आवेदन 5, साइकिल हेतु 4, पेयजल-पानी टंकी हेतु 4, आवास-शौचालय हेतु 4, सिलाई मशीन हेतु 3, हैंडपंप हेतु 3, वृद्धावस्था पेंशन हेतु 3, बिजली संबंधी समस्याओं हेतु 2, डिजिटल लाइब्रेरी-कंप्यूटर हेतु 2, स्वास्थ्य केंद्र संबंधी 1, ओपन जिम हेतु 1 तथा सामुदायिक एवं अन्य विकास कार्य हेतु 1 आवेदन प्राप्त हुआ। सभी आवेदनों के त्वरित एवं संबंधित योजनाओं के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर हर धर्म, हर समाज और हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही सरोजनीनगर की पहचान है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना के साथ सरोजनीनगर को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों का स्नेह, सहभागिता और विश्वास ही विकसित, समृद्ध, संस्कारित एवं आत्मनिर्भर सरोजनीनगर की सबसे बड़ी शक्ति है।