डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा का 180वां सप्ताह: ककौंहा में जनसमस्याओं का समाधान, स्वास्थ्य-शिक्षा से खेल तक पहुँची विकास की पहल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को निरंतर और जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान ने रविवार को अपने 180वें सप्ताह में प्रवेश किया। अभियान के अंतर्गत सरोजनी नगर मंडल की ग्राम पंचायत रहीमनगर पड़ियाना के मजरा ककौंहा में टीम राजेश्वर द्वारा जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए जनसुनवाई शिविर में 8 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। इनमें 2 सोलर लाइट, मंदिर जीर्णोद्धार, 2 हैंडपंप, खेल मैदान तथा 2 आयुष्मान भारत कार्ड से संबंधित मांगें शामिल थीं। सभी प्रार्थना-पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए। इनमें से 2 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए गिरजा शंकर एवं गंगा देई के आयुष्मान भारत कार्ड तत्काल बनवाए गए।

स्वास्थ्य सेवा: 75 लोगों की आँखों की जाँच, 60 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे चश्मे

साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 75 लोगों की आँखों की जाँच की गई। परीक्षण के बाद चिन्हित 60 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

खेलों के माध्यम से युवाओं को अवसर

ग्रामीण युवाओं एवं बच्चों को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 192वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं।

शिक्षा को प्रोत्साहन: 4 विद्यार्थियों को साइकिल

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए दिव्यांशी (60.6%), निर्मेश वर्मा (73.6%), शालिनी राजपूत (70%) एवं अंश पटेल (61.4%) को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया, ताकि उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिले और वे अपनी आगे की शिक्षा सुगमता से जारी रख सकें।

‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान अब केवल जनसुनवाई तक सीमित नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक कल्याण को जोड़कर एक व्यापक जनसेवा अभियान के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 180 सप्ताह से जारी यह पहल इस संकल्प को मजबूत करती है कि क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुँचकर किया जाए और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण की सुविधाएँ पहुँचें।

जनता की समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह का यह अभियान सरोजनी नगर को सशक्त, शिक्षित, स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *