अवैध डेयरियों पर नगर निगम की कार्रवाई, 243 भैंसों की नीलामी से मिले 58.89 लाख रुपये

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ। थाना-पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत पकड़े गए पशुओं की सोमवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा नीलामी कराई गई। नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित खुली बोली में कुल 41 लोगों ने प्रतिभाग किया।

नीलामी के दौरान कुल 243 भैंसों की नीलामी की गई, जिससे नगर निगम को 58 लाख 89 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार खुली बोली के आधार पर संपन्न कराई गई।

अभियान के दौरान पकड़े गए पशुओं को नगर निगम के विभिन्न कांजीहाउस एवं गोशालाओं में निरुद्ध कराया गया था। इनमें ऐशबाग कांजीहाउस, ठाकुरगंज कांजीहाउस, आलमबाग कांजीहाउस, पीजीआई कांजीहाउस, कान्हा उपवन गोशाला एवं राधा उपवन गोशाला में रखे गए पशु शामिल थे।

नीलामी की कार्यवाही के दौरान नीलामी कमेटी के सदस्य अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री महामिलिंद लाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, श्री विनय कुमार राय, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा तथा जोन-1 के जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, अवैध डेयरियों एवं शहर में प्रदूषण तथा जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *