यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ महानगर के अचल ताल स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर पर विगत शाम भव्य महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया और मंदिर के महंत विनय नाथ जी ने बताया कि मंदिर के भक्त दीपक वार्ष्णेय एडवोकेट ने गणपति बप्पा के दरबार में सभी भक्तों के लिए छप्पन भोग प्रसाद की व्यवस्था की है और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर तमाम श्रद्धालु आरती में शामिल हुए और यहां पर लबीना वार्ष्णेय,अंकित वार्ष्णेय,विक्रांत वार्ष्णेय,संजय दीक्षित,कृपा देवी,ललिता देवी, चित्रांश,पीयूष और मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।