यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सचिवालय में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेशुभारंभ किया। इस दौरान मातृशक्ति द्वारा तैयार की गई राखी क्रय कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया मुख्यमंत्री धामी बोले प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी मातृशक्ति से संवाद कर उनके अनुभव जाने। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि हमारी महिलाशक्ति स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त कर रही है। एक भाई के रूप में अपनी बहनों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करने के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं
मुख्य मंत्री ने कहा कि
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के पन्द्रह दिन पूर्व ही ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ शुरू किया जाएगा और इसे पखवाड़े के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से पिछले तीन वर्षों में लगभग ₹12. 50 करोड़ के उत्पादों की बिक्री हुई है।