यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
बहराइच समाजवादी पार्टी कार्यालय स्थित बाबा साहब अम्बेडकर सभागार में आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, नेताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने, गांव-गली मे जनता के बीच पहुँचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के विचारों एवं नीतियों को बताने का आव्ह्ान किया।
श्री पाल ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सामंतवाद और पूंजीवाद बहुत बढ़ रहा है। शोषित-वंचित, पिछड़े-दलितों व अल्पसंख्यकों पर आये दिन जुल्म अत्याचार बढ़ा है, उन्हें पीछे धकेला जा रहा है। प्राइमरी स्कूल बंद किये जा रहे है, विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाया जा रहा है जिससे कि आने वाली पीढ़ी पढ़-लिख न सके और शिक्षा से वंचित रह जाये।
प्रदेश सरकार बताये कि 2017 से अब तक ऊर्जा के क्षेत्र मंे कितने काम इन्होंने किये है। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगो ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावा लूट लिया ऐसे लोग उत्तर प्रदेश की जनता के कभी सगे नहीं हो सकते।
श्री पाल ने कहा कि हमारा पीडीए एक प्रगतिशील विचारधारा है। इस विचारधारा में प्रतिदिन दुखी और पीड़ित लोग शामिल हो रहे है, जो दुःखी है, अपमानित है, पीड़ित है, वही पीडीए है। चाहे वह जिस भी वर्ग से हो। डॉक्टर पीड़ित हो रहा है तो वह पीडीए है, पत्रकार बंधुओ पर अत्याचार, अन्याय हो रहा है। लाठियां चल रही है। वह भी पीडीए है। पीडीए मंे पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा पीड़ित है।
बहराइच सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने स्वागत गीत पढ़कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। विधायक मटेरा मारिया शाह, विधायक कैसरगंज आंनद यादव, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, के के ओझा, जिला महासचिव सुनील निषाद, जिला कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, देवेश चंद्र मिश्र, उत्तम सिंह, सत्यदेव सिंह, पेशकार राव व प्रकोष्ठ के समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अफशाल शानू, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मयंक मिश्रा, नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, महिला सभा नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, मंजू चौधरी, जिला सचिव अंजली सोनी, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, रामजी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा शैलेश सिंह शैलू, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष एड० रियाजुद्दीन, सपा नेता अवधेश वर्मा, राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शकील मेकरानी, दिनेश लोधी, पिंटू निषाद, अनवर वारसी, वसीम शेरवानी, विजय साहू मून आदि ने स्मृति चिन्ह, शाल व माला पहनाकर किया स्वागत एवं अभिनन्दन।
पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां ‘बंटी‘ ने किया। इस अवसर पर मो० आसिफ, जवाहर यादव, अयोध्या सोनी, डॉक्टर तनवीर, गौरव यादव, दीपक चौरसिया, तुफैल खान, ललित मिश्रा, आंनद प्रकाश यादव, कृपा राम यादव, सत्यम बाजपेयी सहित बड़ी संख्या मंे पार्टीजन उपस्थित रहे