लखनऊ समाजवादी पार्टी, मुख्यालय मे सादगी से मनाई गई सपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भगवती सिंह की जयंत्री

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह की 94वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। श्री भगवती सिंह के चित्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर नमन किया।
श्री अखिलेश यादव ने श्री भगवती सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि वे जीवन पर्यंत समाजवादी विचाराधारा से जुड़े रहे। डॉ. लोहिया के आव्हान पर कई आंदोलनों में जुड़े और जेल यातना सही।
श्री यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वरिष्ठ समाजवादी नेताओं सहित श्री भगवती सिंह के नाम पर पार्क या स्मारक का भी निर्माण किया जाएगा।
सर्वश्री उदय प्रताप सिंह वरिष्ठ कवि एवं पूर्व सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, एवं श्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह, महेन्द्र कुमार सिंह झीन बाबू पूर्व विधायक, गोमती यादव एवं राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक, शशांक यादव पूर्व एमएलसी, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष, डॉ. फिदा हुसेन अंसारी ने भी इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आज जयंती कार्यक्रम के संचालक श्री देवी बख्श सिंह एडवोकेट सहित सर्वश्री विजय बहादुर यादव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, सीएल वर्मा, लवकुश सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ, ऊषा सेन ब्लाक प्रमुख, आईपी सिंह, राम सिंह राणा, सहजराम यादव एडवोकेट, रिंकी सिंह, विदेश पाल, यशवीर लोधी, शिवशंकर लोधी जयराम कनौजिया, शब्बीर खान, रंजीत यादव, विजय यादव, मोहन यादव, शिव कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रियंका सिंह, ममता सिंह यादव, विनोद सिंह, गणेश रावत, सुनील भदौरिया, शिवेन्द्र यादव, इंजी. अरविन्द यादव, प्रवेश यादव, कुंवर प्रताप सिंह, अमरजीत यादव, दारा सिंह यादव, तेज शंकर अवस्थी, महेन्द्र वर्मा, राजू देश प्रेमी, दिग्विजय सिंह, एडवोकेट कुंवर बहादुर सिंह, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, अबरीष सिंह, योगेश चौहान, गुड्डू लोधी प्रधान, शिवकुमार रावत, ममता यादव, प्रीति यादव, प्रीति तिवारी, प्रेमलता यादव, संध्या तिवारी, प्रदीप सिंह पन्नू, अजय सिंह लखीमपुर, गौरव यादव, रूद्र विनायक, प्रदीप यादव, ब्रजेश सिंह बैचलर, शोभित वर्मा, अंशिका पाण्डेय सरकार, ओम नारायण त्रिपाठी, विदित, राजीव यादव, किशन आदि बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *