एनडी कांवेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

एनडी कांवेंट स्कूल एवं स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज,नसीरपुर मूरतगंज के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश सिंह यादव ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य महेश कुमार ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भाई-बहन के प्रेम,विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। उन्होंने रानी कर्मावती और हुमायूं से जुड़ी प्रचलित कथा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को पर्व की सांस्कृतिक परंपरा के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रामनरेश यादव,धर्म नारायण यादव,राज विश्वकर्मा,राहुल श्रीवास्तव,मिथिलेश कुमार, सचिन शर्मा,संदीप कुमार साहू, ममता मिश्रा,आकांक्षा पाल, मनीषा विश्वकर्मा,आकांक्षा यादव,महक सिंह,कामना शर्मा, सोमा द्विवेदी,अंतिमा यादव, कल्लो देवी,मुन्नी देवी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *