अलीगढ़ मेयर ने देखी गोविला गैस रोड की बदहाली,तत्काल लिया संज्ञान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ गोविला गैस रोड पर नाला और सड़क की समस्या का जायजा लेने के लिए महापौर प्रशान्त सिंघल नगर निगम की टीम के साथ भरी बरसात में मौके पर पहुंचे।उन्होंने क्षेत्र की जमीनी स्थिति को देखा और स्थानीय समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।मौके पर निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति और नाले की समस्या को देखा गया।महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क का निर्माण केवल मरम्मत तक सीमित न रखते हुए इसे CM ग्रिड स्टैंडर्ड के अनुरूप विकसित किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिल सके।महापौर ने संबंधित नगर निगम टीम को कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क और नाले से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं।नगर निगम की टीम द्वारा मौके की स्थिति का आकलन कर आगे की कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने भी सड़क और नाले की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *