लखनऊ महापौर ने सैन्य अधिकारियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, भावुक हुआ माहौल

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

लखनऊ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया के मुख्यालय पहुंचकर जीओसी मेजर जनरल मनीष कुकरेती जी एवं अन्य सैन्य अधिकारियों को राखी बांधी और रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता के साथ मनाया।

इस अवसर पर पूर्व मा० कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती चरनजीत गांधी जी, मा० पार्षद श्रीमती गौरी सांवरिया जी, श्रीमती रीता राय जी, श्रीमती रश्मि सिंह जी, श्रीमती रेखा सिंह जी तथा पूर्व पार्षद कैंट एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजिता शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने सैन्य अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान माहौल बेहद भावुक और आत्मीय रहा। देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सैन्य अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधते हुए महापौर ने उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा का दायित्व निभाते हैं। ऐसे वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना गर्व और सौभाग्य की बात है।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर राखी का पवित्र धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि यह देश की रक्षा करने वाले वीरों और देशवासियों के बीच विश्वास, सम्मान और अपनत्व के रिश्ते का भी प्रतीक बना। सैन्य अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधते समय उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सेना के जवानों के साहस, त्याग और समर्पण के कारण देशवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का हर अवसर हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *