यूपी लाइव न्यूज़ 24 uttar pradesh लखनऊ
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित विशाल खंड में शनिवार को श्रीराम सीनियर सिटिजन होम का रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित इस केंद्र का उद्देश्य बुजुर्गों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, संस्थापक एसी शुक्ला, उमा शुक्ला समेत शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्रीराम सीनियर सिटिजन होम इसी सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को केवल सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण ही नहीं, बल्कि ऐसा माहौल भी मिलना चाहिए, जहां वे अकेलेपन से दूर रहकर स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक सामाजिक जीवन व्यतीत कर सकें।
बुजुर्गों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं
श्रीराम सीनियर सिटिजन होम में वरिष्ठ नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां सुसज्जित कमरे, डाइनिंग एरिया, कॉमन रूम और गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बुजुर्गों की देखभाल और आवश्यक सहयोग के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है