यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
कन्नौज जनपद के तिर्वा स्थित नारायण पैलेस व सौरिख स्थित मधुवन गेस्ट हाउस में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जनपंचायत में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल एवं जिलाध्यक्ष रामसेवक बाथम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर डॉ. राजपाल कश्यप और पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में तिर्वा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, कार्डियोलॉजी, कैंसर अस्पताल व पैरामेडिकल स्थापित किये गए वहीं सोलर प्लांट व काउ मिल्क प्लांट व मण्डी बनवाया। उन्होंने पीडीए के सभी वर्गों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सर्वश्री शरद यादव विधानसभा अध्यक्ष, कुक्कू चौहान, अंशू पाल, मनीष यादव, रामसेवक राजपूत, हुकुम सिंह, दिगंबर सिंह, इंद्रेश यादव, राजू खान, अन्नपूर्णा राजपूत, सरोजनी कुशवाहा, अंगूरी धारिया, संगीता पांडेय, पूजा पाल, ईशहाक खान, रुचि यादव, वीरेंद्र कश्यप, दिनेश बाथम, विनोद कश्यप, प्रदीप कश्यप, आशुतोष बाथम, राम चंद्र बाथम, श्रीराम बाथम, नीरज कश्यप, धीरज कश्यप, जगराम बाथम, मदन बाथम व राम औतार आदि समाज के लोग उपस्थित