प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घायलों से की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज पहुंचकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय ने कौशाम्बी के महमूदापुर (मनौरी बाजार, चिल्ला साहबाजी) स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की।

श्री अजय राय जी ने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों से विस्तृत बातचीत कर घायलों के इलाज की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष जी ने बताया कि जिस पटाखा फैक्ट्री हादसे में अवैध रूप से काम चल रहा था और लाइसेंस रद्द होने के बावजूद गोदाम बना हुआ था, वह पूरी तरह से सत्ता पक्ष के संरक्षण का नतीजा है।

श्री अजय राय जी ने इस मामले में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग करते हुए उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने को कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल छोटे लोगों पर नहीं, बल्कि अवैध काम को संरक्षण देने वाले भाजपा नेताओं और जिम्मेदार अधिकारियों के घरों पर योगी सरकार का बुलडोजर कब चलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *