यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बनबसा, चम्पावत में पूर्व में की गई घोषणा को धरातल पर उतारते हुए आज राष्ट्रीय ध्वज व सैनिक स्मारक का लोकार्पण कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही वीर नारियों एवं वीरता पदक से सम्मानित वीरों को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा
यह सैनिक स्मारक देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और बलिदान की स्मृतियों को सदैव जीवंत रखेगा। एक सैनिक पुत्र के रूप में सैनिक स्मारक का लोकार्पण करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण है।
हमारी सरकार वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सैनिकों के त्याग और बलिदान को सम्मान देना हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि हमारा संकल्प भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों से आत्मीय भेंट हुई और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।