समाजवादी पार्टी द्वारा रायबरेली में आयोजित की गई पी डी ए जन पंचायत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार पीडीए जनपंचायत का आयोजन सुपर मार्केट रायबरेली में किया गया जनपंचायत के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आवंला श्री नीरज मौर्य ने कहा कि बीजेपी की प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, छात्र विरोधी है रायबरेली के किसानों को समितियों से डीएपी यूरिया खाद नहीं मिल रही। सिंचाई के सरकारी नलकूप खराब होकर बंद पड़े है। छात्र व युवा रोजगार की तलाश में भटक कर परेशान एवं हताश होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को साधन सहकारी समितियों में भरपूर खाद बीज उपलब्ध एवं सिंचाई व खेती के उपज का समर्थन मूल्य समय पर मिलता रहता था अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में छात्रों को आधुनिक तकनीक से युक्त शिक्षा,बड़ी संख्या में रोजगार एवं सुविधाएं प्रदान की गयी थी।वर्तमान में प्रदेश का आमजन अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद कर रहा है।
सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि पीडीए वर्ग के साथ सरकार अन्याय भेदभाव एवं अपमान कर रही है बीजेपी के कुशासन से प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए पीडीए एकजुट हो गया है।उन्होंने उपस्थित स्वजनों से कहा अपने महापुरुषों अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य के बताये मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज के मार्ग को प्रशस्त करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव द्वारा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश मौर्य ने किया।
कार्यक्रम को बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती एवं विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी, प्रदेश सचिव डा. शशिकांत शर्मा, ब्लॉक प्रमुख बीएन मौर्य, लालता प्रसाद मौर्य, देवतादीन कुशवाहा, शिवशंकर कुशवाहा, लवकुश मौर्य, उदयराज मौर्य, विकास मौर्य, रत्नेश मौर्य, जयचंद् मौर्य, आकाश मौर्य, दीपक मौर्य, शिवनारायण मौर्य, अजय मौर्य, संजय मौर्य, राहुल मौर्य, केडी मौर्य, जिला महासचिव मो. अरशद खान, चौ.सुरेश निर्मल, मुनेश्वर पासी, देवेंद्र भीमराज, अनिता राकेश, अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव, ब्रजेन्द्र चौधरी, राकेश यादव, योगेश्वर पटेल, पुत्तन सिंह यादव आदि ने संबोधित कर पीडीए की एकजुटता पर बल दिया।
इस अवसर पर घनश्याम मौर्य, जेपी यादव, एमआई जावेद, सुरजीत सिंह, श्रवण आजाद, अजय यादव, फहीम अहमद, रेहान कजियाना, गंगासागर यादव, अखिलेश मौर्य, हनुमान प्रसाद मौर्य, आकाश बाल्मीकि, विवेक मौर्य, अवदेश मौर्य, राजकुमार लोधी, महेश मौर्य, रमेश कुमार मौर्य, जितेंद्र मौर्य, नागेश्वर कुशवाहा, श्री चंद कुशवाहा, शिवकुमार मौर्य, पंकज मौर्य, लक्ष्मी शंकर कुशवाहा, रामकिशोर पुजारी, हसनैन खान, रामबरन मौर्य, राजबहादुर कुशवाहा, नरेंद्र यादव, आशुतोष यादव, कमलेश मौर्य, समरबहादुर, भानू पटेल, उदयराज मौर्य, फिरोज अहमद, शिवम अटरा, राजीव गौतम, रामचंद्र यादव, घनश्याम यादव, अनिल कुशवाहा, देवतादीन यादव आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *