श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने किए दर्शन, बाल गोपाल को झूला झुलाया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– दही हांडी उत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों के उत्साह ने मोहा मन

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात श्री पंचमुखी हनुमान जी गुलचीन मंदिर, सेक्टर एम, विकास नगर में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी सम्मिलित हुईं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन कर नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पूज्य श्री अनुराग दास जी महाराज के सान्निध्य में मा० महापौर ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तथा श्रद्धापूर्वक बाल गोपाल को झूला झुलाया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया।

*दही हांडी उत्सव बना विशेष आकर्षण*
कार्यक्रम के दौरान आयोजित दही हांडी उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ दही हांडी कार्यक्रम में सहभागिता की। बच्चों द्वारा मटकी फोड़े जाने के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

“गोविंदा आला रे… आला!” के जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा और जन्माष्टमी उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *