यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा ग्रुप के बैनर तले प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सहायक आयुक्त अजय जायसवाल से कमिश्नरी स्थित उनके ऑफिस पर जाकर भेंट की और योगी जी द्वारा एनालॉग डेरी प्रोडक्ट की सप्लाई पर लगाई गई रोक को लेकर उनके द्वारा दूध और पनीर की अवैध भट्ठियों पर की गई कार्यवाही के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान यहां पर भूपेंद्र वार्ष्णेय ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से वे हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इतना ही नहीं विभागीय नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद अलीगढ़ में सिंथेटिक दूध,नकली पनीर,खोवा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जो ताबड़तोड़ व सघन कार्यवाही की गई है,वह अत्यंत सराहनीय है।किन्तु अभी इस की कमर तोड़ने के लिए और अधिक जागरूकता से अभियान चलाने की आवश्यकता है।इस सख्त कदम से न केवल मिलावटखोरों पर लगाम लगी है,बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा हुई है और ईमानदार व्यापारियों का मनोबल भी बढ़ा है।ज्ञापन में विभाग से पुनः आग्रह किया गया है कि इस चेकिंग अभियान को निरंतर जारी रखा जाए।अवैध निर्माण इकाइयों और आपूर्ति श्रृंखला पर कड़ी नजर रखी जाए,देहात में जागरूकता अभियान चला कर जन सामान्य से सहयोग की अपील व समाज विरोधी लोगो को बेनकाब करने के लिए प्रेरित किया जाए जिससे इसके सेवन से फैल रही बीमारियों से बचा जा सके।इसके अलावा व्यापार मंडल ने जनस्वास्थ्य और स्वच्छ व्यापार हित में हर सकारात्मक प्रयास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय,महानगर महामंत्री ठाकुर राजीव सिंह,अनुज सिंघल,अनिल राज गुप्त,दुर्वेश वार्ष्णेय,विष्णु ठाकुर,सचिन गुप्ता,अंशुमन वार्ष्णेय, गुरु शरण वार्ष्णेय आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे