लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व और उपस्थिति में कई प्रमुख हस्तियों, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों ने कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कैडर के 2013 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा कांग्रेस परिवार में शामिल हुए डॉ. वर्मा 1997 बैच के यूपी पीसीएस अधिकारी रहे हैं और वर्ष 2020 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद से लगातार सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

साथ ही, प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं समाज सेविका सुश्री ज़ारा खान ने भी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी जोन प्रभारी हसीब खान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली
इसके अलावा, मोहनलालगंज से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने कांग्रेस का हाथ थामा। इनमें विकास चन्द्र राम राजकुमार सुमित कुमारऔर शैलेंद्र सिंह जी समेत अन्य साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली
कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक विभाग के चेयरपर्सन सोहेल अख्तर अंसारी , महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्रीमती अनामिका यादव अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव जी और शहर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शहज़ाद आलम जी की विशिष्ट उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *