समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को अयोध्या धाम के महंत रामदास द्वारा भेंट की गई सीइंग इक्वली पुस्तक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. लोहिया सभागार में अयोध्या धाम के महंत रामदास जी महाराज (बालयोगी) ने श्री अखिलेश यादव को ‘सीइंग इक्वली‘ पुस्तक भेंट की जिसे श्री अनंतानंद, राम बचन एवं सुनीता विश्वनाथ ने सम्पादित किया है। इस पुस्तक की प्रशंसा इतिहासविद श्री राजमोहन गांधी ने की है।
पुस्तक में पृष्ठ 80 से 86 तक महंत रामदास जी का आलेख दि हिंदुइज्म ऑफ राम है। उन्होंने कहा कि वैष्णव सम्प्रदाय के सन्यासी के रूप में मेरा विश्वास है कि सारी दुनिया और इसके लोग सभी मेरे अपने है। भले ही वे अपनी पहचान हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख बताते हों। जाति का मेरे लिए कोई अर्थ नहीं, मेरा विश्वास है सभी मनुष्य समान है।
श्री अखिलेश यादव ने युवा लेखक भरत के. राजभर की पुस्तक पीडीए क्रांति-नए भारत की जन चेतना और लोकतांत्रिक विमर्श का विमोचन किया।
श्री भरत के. राजभर का कहना है कि पीडीए कोई अचानक बना नारा नहीं है, यह भारतीय समाज की सदियों पुरानी असमानताओं और वंचनाओं के खिलाफ एक सामूहिक चेतना का नाम है। श्री अखिलेश यादव संविधान रक्षक पुस्तक में एक अध्याय है।
सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र से पूर्व विधायक श्री संतोष पाण्डेय ने श्री अखिलेश यादव को बजरंग बली हनुमान जी की सुन्दर मूर्ति भेंट की। उन्होंने मूर्ति अयोध्या धाम के करतलिया बाबा आश्रम के महंत रामदास जी महाराज (बालयोगी) को भेंट कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *