यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
कन्नौज में आलू किसानों को उनकी फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने, आलू पर एमएसपी लागू करने, डीएपी एवं यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी, जनपद कन्नौज द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो० कलीम खान ने किया। संचालन जिला महासचिव रामसेवक राजपूत ने किया। धरने के बाद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से सौंपा।
जिलाध्यक्ष मो० कलीम खान ने कहा कि कन्नौज की अर्थव्यवस्था में आलू किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन किसान को उसकी फसल का लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल रहा है। एक तरफ आलू के दाम लगातार दबाव में हैं और दूसरी तरफ किसान डीएपी एवं यूरिया के लिए परेशान है। सरकार को किसानों की इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए।
पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि किसान की मेहनत का उचित मूल्य मिलना उसका अधिकार है। आलू किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सरकार को प्रभावी खरीद व्यवस्था और बाजार हस्तक्षेप करना चाहिए। किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस राहत की आवश्यकता है।
पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी एवं वरिष्ठ सपा नेता अनिल पाल ने कहा कि खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी असंतोष है। डीएपी और यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
समाजवादी पार्टी के नेता जयकुमार तिवारी, हुकुम सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफानुल हक कादरी, रामषंकर लोधी, प्रदेष सचिव आकाष लोधी, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेष उपाध्यक्ष हसीब हसन, यषकुमार दोहरे, षषिमा सिंह दोहरे, राकेष कठेरिया आदि ने भी सम्बोधित किया।
धरने के दौरान नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में किसानों, गांवों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं बुनियादी ढांचे पर काम किया गया। कन्नौज में कृषि विपणन से जुड़ी व्यवस्थाओं को विकसित करने का उद्देश्य किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना था।
सपा नेता श्याम सिंह यादव एवं सपा नेत्री अंगूरी दहाड़िया एवं जिला पंचायत सदस्य सरोजिनी कुशवाहा,सपा नेत्री रंजू पाल,राजू इदरीसी जिलाध्यक्ष सयुस,अंशू पाल जिलाध्यक्ष सलोवा, योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष छात्र सभा, अरुण यादव जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा सहित आदि नेताओं ने कहा कि ठठिया आलू मंडी तथा तिर्वा किसान बाजार जैसी व्यवस्थाओं को वर्तमान समय में भी पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाना चाहिए।
धरने में वक्ताओं ने आलू पर एमएसपी लागू करने, किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने, डीएपी एवं यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, खाद की कालाबाजारी रोकने, ठठिया आलू मंडी एवं तिर्वा किसान बाजार को पूरी तरह संचालित करने तथा आलू के भंडारण की सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की।
इस अवसर पर मोहसिन खान जानू चेयरमैन तालग्राम, रजनीकांत यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पी पी सिंह वघेल निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष, राजेंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, राकेश कटियार, चंद्रभान दोहरे, अवधेश कुशवाहा, दिगम्बर सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, मोहन यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कुककू चौहान, अनवेश सिंह चौहान, शशिवाला दुबे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गणेश दुवे प्रधान, मुकुट सिंह यादव, राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बंटी शर्मा प्रदेश सचिव, इन्द्रेश यादव जिला पंचायत सदस्य, राजेश पाल जिला पंचायत सदस्य, प्रमोद यादव जिला पंचायत सदस्य, बबल प्रधान, अच्छे खान, संदीप यादव जिला पंचायत सदस्य, आरिफ जमा प्रदेश सदस्य, भानू गुप्ता, नवी आलम प्रधान, संजय कटियार, मुस्ते हसन नगर अध्यक्ष, भोले कुरैशी पूर्व नगर अध्यक्ष, कौशर खान, विवेक पाल, डी एम यादव, लल्ला यादव, अर्चना मिश्रा, अवधेश राठौर, मान सिंह यादव, नीरज कुमार दोहरे, रामवीर कठेरिया, अवधेश राठौर, वसीम हसन लल्ला, पिन्टू यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नफीस सभासद, अरुण शर्मा राष्ट्रीय सचिव सलोवा, राव दीपक राष्ट्रीय सचिव सलोवा, वरिष्ठ नेता विवेक पाल, आशीष यादव राष्ट्रीय सदस्य सलोवा, प्रदेश सचिव संजीव कठेरिया, शिल्पी यादव, आदिल परवेज, भोला यादव, अंकुर यादव, मुजफ्फर खान, गुफरान अहमद, रोहित कुशवाहा, अनिरुद्ध यादव, उपेंद्र यादव, आशीष यादव बी.डी.सी, राजेश पाल,नेम सिंह यादव, अजय कश्यप, सुधीर कश्यप बी पी यादव, अनुराधा यादव, कुसुम यादव, आनंद बाबू यादव, वरिष्ठ नेता विवेक पाल, गुफरान अहमद, कल्लू पाल, सद्दाम हुसैन, शिब्बू तिवारी, नितिन यादव, टिंकू पाल, कुलदीप यादव, गुलामुद्दीन खान, ऋषब गुप्ता, सनोज पाल, दरोगा कटियार, रवि यादव छिबरामऊ, अर्पित शुक्ला, रिपू यादव जिला पंचायत सदस्य, सोनू यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, संतोष यादव जिला पंचायत सदस्य, अमित वर्मा प्रधान, कमलेश प्रधान, तहसीन खान नगर अध्यक्ष तालग्राम, राजपाल सिंह राजू, सत्तन बाथम, पूर्णनमल शाक्य प्रधान, ज्ञान सिंह, शैलेन्द्र सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गौरव पटेल प्रधान, रामू प्रधान, करण सिंह वर्मा, मोनू चौहान, जितेंद्र प्रजापति, दीपू चौहान, प्रिंस यादव, रवि चतुर्वेदी, रितेश कटियार, संगीत कटियार, दिवाकर अग्निहोत्री, दीपक नेता, अनुज यादव, विकास यादव, मोनू यादव, दिलशाद हुसैन, सतेंद्र कटियार, गणेश कटियार, अजय कटियार, कमलकान्त कटियार, आशुतोष यादव, अनिल यादव प्रधान, बजरंग सिंह चौहान, शिवम जाटव, उदय प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शानू ठठिया, ठाकुर रामवीर सिंह, चंदन अग्निहोत्री, अनूप बाजपेई, आकाश यादव एडवोकेट, मुकीम खान, सलीम खान, अतीक खान, तुफैल अहमद, डॉ जकी, आसिफ सभासद, जीशान सभासद, शाहिद वारसी, संदीप यादव, चंकी राजपूत, फिरोज खान, लाडले एडवोकेट, शकील छिबरामऊ, रोहित यादव, आलोक यादव, अकील खान पूर्व प्रधान, शाहनवाज एडवोकेट, आसिफ खान पूर्व प्रधान, वकील पूर्व प्रधान, फहीम पूर्व प्रधान, अतीक हाफिज, जीशान अहमद, अयूब सभासद, रवि पाल, अजय यादव, अनुज यादव, रफी अनवर सिद्दीकी, इमरान खान नगर अध्यक्ष, अमन खान प्रदेश सचिव सयुस, तस्लीम खान, मुशीर एडवोकेट, नाशिर पठान, अजीम सिद्दीकी, सद्दाम मिर्जा, सुरजीत प्रधान, भूरा प्रधान, रिंकू यादव, अमित यादव, अंकित यादव, शिवम सिंह, हरवेंद्र कठेरिया, अभय सिंह, महेश यादव, महेश प्रजापति, महेंद्र प्रताप, सुरेश यादव, नीलू यादव, अजय यादव, भूरा यादव, रिजबान खान, गुलशाद अहमद, शाहिद अंसारी, शुभम मिश्रा, फिरोज खान पारले, गुड्डू खान, अशोक प्रधान, पवन सिंह, नीरज प्रधान, संजय यादव, अरविंद सिंह पप्पू, राजू यादव बी डी सी, मसूद अहमद भुट्टो, साहिल खान, विवेक यादव, सौरभ यादव, संजेश यादव, रणवीर सिंह यादव, अमर सिंह यादव, रजत सिंह वघेल, संतराम दोहरे, मुकेश कुशवाहा, बब्लू तिवारी, भूरा यादव, जीतेन्द्र पाल प्रदेश सचिव सयुस, अन्नपूर्णा राजपूत, संगीता पाण्डेय, राज कुमारी लोधी, मेराज हसन, आजम खान, बिट्टू सिद्दीकी, अवनीश यादव, जुबैर खान, अंशू गुप्ता सभासद, इरफान पूर्व सभासद, बंटी यादव, अवनीश पटेल, किशन गिहार, सहित वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे