बाराबंकी पहुंचने पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं अवध जोन प्रभारी का कांग्रेस जनों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला तथा जिलाध्यक्ष मो० मोहसिन की अगुवाई में जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी, अवध ज़ोन अब्दुल हन्नान का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बाराबंकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर संगठन को मजबूत करने पर गहन चर्चा की गई। तत्पश्चात सांसद आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में श्री अब्दुल हन्नान जी ने बताया कि किस तरह पूरे उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर से ऊर्जावान और संघर्षशील कार्यकर्ताओं का चयन कर संगठन की समीक्षा की जा रही है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा, सम्मानपूर्वक सीटें जीतकर सरकार बनाने का काम करेगा और यही मजबूती 2029 में दिल्ली की राह तय करेगी।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया जी, नि. प्रदेश महासचिव श्री अरशद खुर्शीद जी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा जी, के०सी० श्रीवास्तव जी, अजीत वर्मा जी, अनुराग यादव जी, एड० वीरेन्द्र यादव जी, मो० इरफान कुरैशी जी, सिकन्दर अब्बास रिज्वी जी, एड० इजहार जी एवं गोपी कनौजिया जी समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *