यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में जनपद रायबरेली के फिरोज गांधी महाविद्यालय में छात्र-नौजवान जागरूकता एवं सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ा गया तथा उन्हें पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता से अवगत कराया गया।
साथ ही कल एबीवीपी के पदाधिकारियों द्वारा समाजवादी छात्र सभा के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया था तथा जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया एवं उनके साथियों के साथ मारपीट की गई थी जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, विधायकगण एवं हजारों कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिले और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस अवसर पर समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सिराज हुसैन, महासचिव रितेश पटेल, अवनीश यादव, उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव ‘रुद्र’, अमर यादव, आभास कृष्ण ‘कान्हा’ सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।