जन-जन तक पहुंचेगा सेवा संकल्प अभियान का संदेश : आनंद द्विवेदी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया गया कि अभियान के अंतर्गत “नमो सेवा : अनकही कहानियां” की थीम पर लखनऊ महानगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन आयोजित किए जाएंगे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर दस नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही चयनित एक स्थानों पर नाट्य मंचन भी होंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान के संदेश को प्रभावी एवं सहज रूप से समाज तक पहुंचाया जाएगा।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, योगेंद्र, मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *