यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
बारिश की तेज बूंदें भी जिनके हौसलों को न डिगा सकीं, ऐसे संघर्षील प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश की सड़कों पर लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक संग्राम देखने को मिल रहा है!
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की इस मुहिम में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी खुद भारी बारिश की परवाह किए बिना सड़क पर उतरे और जनता की आवाज बनकर अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। संघर्ष, साहस और अटूट संकल्प के प्रतीक श्री अजय राय जी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे न केवल एक जमीन से जुड़े और कर्मठ नेता हैं, बल्कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किसी भी परिस्थिति से टकराने का जिगरा रखते हैं। जब-जब लोकतंत्र पर संकट आया है, वे हमेशा ढाल बनकर सबसे आगे खड़े मिले हैं। उनका यह अदम्य साहस, निडरता और जनता के प्रति अटूट समर्पण पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार करता है।
इस विशाल विरोध प्रदर्शन में विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ सहित पार्टी के तमाम सम्मानित पदाधिकारी गण और जांबाज कार्यकर्ता गण भी प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी ताकत के साथ चले। बारिश में भीगते हुए भी कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसले और गूंजते नारे इस बात के साक्षी हैं कि श्री अजय राय जी के ओजस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का एक-एक सिपाही लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार है।
जनता की आवाज को दबाने वाली शक्तियों के खिलाफ यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय की जीत नहीं हो जाती!