बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जिला प्रशासन का आभार: डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

भारी बारिश के बीच विद्यालय बंद रखने का निर्णय बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक: डॉ. राजेश्वर सिंह

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 25 सितंबर। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारी वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लखनऊ में कल विद्यालय बंद रखने के जिला प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने जिलाधिकारी लखनऊ एवं जिला प्रशासन का बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे मौसम में विद्यालय बंद रखने का त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बच्चों की सुरक्षा के हित में यही आग्रह किया गया था।

उन्होंने जिला प्रशासन के इस संवेदनशील निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से अभिभावकों में भी विश्वास और संतोष की भावना मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *