यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के सीमांत क्षेत्रों और यहां के नागरिकों का विशेष उल्लेख किया।
उन्होंने देश के प्रथम गांव के रूप में पहचान बना चुके चमोली के माणा गांव से जनगणना की शुरुआत का उल्लेख किया। माणा में 83 वर्षीय श्रीमती पूर्णिमा रावत जी से जनगणना की शुरुआत हुई। वहीं, उत्तरकाशी के बगोरी गांव में होमस्टे संचालित करने वाले हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड के सीमांत गांवों के नागरिकों की प्रशंसा हमारे लिए गौरव का विषय है। यह बताता है कि देवभूमि के सीमांत गांव आज आधुनिक तकनीक और विकास की नई धारा से निरंतर जुड़ रहे हैं।
उन्होंने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ जैसी विशिष्ट पहल का भी उल्लेख किया। निश्चित तौर पर उत्तराखण्ड में यह योजना प्रदेश के सभी 13 जनपदों के विशिष्ट स्थानीय उत्पादों को नई पहचान, बाजार और व्यापक मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे हमारे पारंपरिक उत्पादों, स्थानीय कौशल और पहाड़ी अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।