लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन में की सहभागिता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज कुलवंत सिंह स्टेडियम, मेरठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथउपस्थिति में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। यह समारोह राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का एक भावुक एवं गौरवपूर्ण अवसर रहा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए अमर शहीदों की वीर नारियों एवं माताओं तथा वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही, भारतीय सशस्त्र सेनाओं में उत्तर प्रदेश के वीर सपूतों के अद्वितीय पराक्रम और शौर्यगाथाओं को समर्पित पुस्तक ‘शौर्य गाथा’ का विमोचन एवं विभिन्न जनपदों में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहाहमारे वीर सैनिक राष्ट्र का गौरव हैं। उनका त्याग, तपस्या और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। सभी पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों एवं उनके परिजनों का हार्दिक अभिनंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *