लालू ने मनाया 79वां जन्मदिन, देर रात राबड़ी आवास पर परिवार संग काटा केक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास में देर रात ही उत्सव का माहौल शुरू हो गया. लालू यादव ने अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाकर बधाई दी.

लालू यादव के जन्मदिन को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. इस अवसर पर पटना स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है. आज बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर तथा आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर बड़े ही धूमधाम से अपने नेता का जन्मदिन मनाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *