लखनऊ विकास भवन में सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि इंजीनियर अजीत सिंह द्वारा विधायक निधि से संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ #टीम_राजेश्वर के मार्गदर्शन में आज विकास भवन, लखनऊ में विधायक सरोजनीनगर डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार उनके प्रतिनिधि इंजीनियर अजीत सिंह द्वारा विधायक निधि से संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं को वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को विकास कार्यों का समयबद्ध लाभ मिल सके।

समीक्षा के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (प्रखण्ड लखनऊ) की 28 परियोजनाओं में से 21 कार्य पूर्ण एवं 7 कार्य प्रगति पर पाए गए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रथम की 1 तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वितीय की 4 परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड की 20 परियोजनाओं में से 19 पूर्ण एवं 1 प्रगति पर है। नगर निगम, लखनऊ की 5 परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जबकि जलकल विभाग की 3 परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं यूपीनेडा द्वारा स्थापित 329 सिंगल हाईमास्ट में से 324 कार्य पूर्ण तथा 5 कार्य प्रगति पर हैं।

बैठक में अधिशासी अभियंता आर.ई.डी., अधिशासी अभियंता नगर निगम, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, जलकल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इंजीनियर अजीत सिंह ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विधायक निधि से संबंधित लंबित एनओसी, स्वीकृतियाँ एवं प्राक्कलन (Estimate) आगामी 7 दिनों के भीतर निस्तारित किए जाएँ, जिससे विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

डॉ. राजेश्वर सिंह जी की स्पष्ट प्राथमिकता है कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक विकास कार्य उच्च गुणवत्ता, पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के साथ पूरा हो तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। इसी संकल्प के साथ विकास कार्यों की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *