अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा 08 ट्रैक्टर मय ट्राली व 02 जेसीबी को किया गया सीज

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.06.2026 को क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वाली 08 ट्रैक्टर मय ट्राली व 02 जेसीबी को कब्जे में लिया गया । ट्रैक्टर चालकों से खनन अनुमति व उपरोक्त वाहन संबंधित प्रपत्र मांगने पर दिखा न सके । थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा 08 ट्रैक्टर मय ट्राली व 02 जेसीबी को कब्जे में लेकर एमवी एक्ट में नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सीज वाहन-
1. 04-EICHER ट्रैक्टर मय ट्राली 01-महिन्द्र टैक्टर मय ट्राली, 01-सोनालिका DI 730 मय ट्राली, 01- मैस्सी फारगूसन टैफे, 01-स्वराज ट्रैक्टर मय ट्राली, ।
2. 02- जेसीबी ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
• एमवी एक्ट की धारा 207 एक्ट ।
पुलिस टीम-
1. निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 राकेस कुमार सिंह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
3. उ0नि0 रामकुमार यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
4. का0 शिवम राठौर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
5. का0 शिवम पाल थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
6. रि0का0 अजब सिंह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
7. रि0का0 शिवकेश शर्मा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *