यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यसमिति द्वारा हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के लखनऊ महानगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। महानगर पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि “लखनऊ महानगर संगठन की ऊर्जा का केंद्र है। उत्तर प्रदेश में अवध और अवध में लखनऊ महानगर संगठन की विशेष जिम्मेदारी रहती है।” उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पर विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझकर जनता तक पहुंचा सकें।
उन्होंने आगामी बूथ सम्मेलन, बूथ सत्यापन अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय रहें । उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सफलता की आधारशिला है।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए संगठन की आगामी योजनाओं, कार्य विस्तार एवं संगठनात्मक रचना पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने महानगर के सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
बैठक के दूसरे सत्र में पूर्व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जबकि तीसरे सत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री घनश्यामदास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, टिंकू सोनकर,उपाध्यक्ष दीपक कुमार शुक्ला दीपू, योगेन्द्र पटेल, सीता नेगी,विनायक पाण्डेय, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, जी.डी. शुक्ला, मंत्री आनंद कुमार पाण्डेय, सचिन वैश्य, राजेश चौधरी, सतीश चन्द्र मिश्रा, अपूर्व भार्गव, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, पंकज सक्सेना, कोषाध्यक्ष मनोज के. गुप्ता सह कोषाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी डैनिश सोनकर, सह प्रभारी मयंक बाजपेयी सह मीडिया प्रभारी संकेत मिश्रा, उमेश तिवारी, सोशल मीडिया संयोजक टी.आर. जोशी, मणिकांत शुक्ला, सतवीर सिंह, आई टी संयोजक उत्तम मिश्रा,सतीश आडवाणी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहें।