संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से नवविवाहिता की मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की छत से गिरने से मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा की है। ग्रामीणों के मुताबिक बीती बुधवार की रात करीब 2 बजे बारी खेड़ा के रहने वाले अतुल कुमार वर्मा उर्फ राजू वर्मा की पत्नी राखी उम्र 22 वर्ष अज्ञात कारणों से छत से नीचे गिर पड़ी। जिसे परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्साधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया कि रात में बारी खेड़ा से एक महिला को उसके परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे, साथ में आए लोगों ने बताया था कि छत से गिरने से महिला जख्मी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि छत से नीचे गिरने से महिला की मौत हुई है, जिले से शव को पीएम के लिए भेजा गया है, मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

2 माह पूर्व हुई थी शादी

मृतका राखी की शादी मई 2026 में बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा के रहने वाले अतुल कुमार वर्मा उर्फ राजू के साथ हुई थी। मृतका का मैका लखनऊ जनपद के नगराम थाना क्षेत्र अन्तर्गत इसरीखेड़ा मजरे अचली खेड़ा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *