यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के प्रतिनिधि एवं अडानी एंटरप्राइजेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष- कॉर्पोरेट अफेयर्स (नॉर्थ) श्री आनंद सिंह विसेन से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नेशिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान अडानी समूह की ‘वंदे भारतम्’ पहल के विभिन्न आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। इस पहल के माध्यम से देश के गांवों, कस्बों और छोटे शहरों में निहित नवाचार एवं उद्यमशील प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि वे राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रभावी योगदान दे सकें।
साथ ही, उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप, नवाचार और युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के विषय में भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।